अम्बाला ( TSN) – आज हम आपको ऐसे मंदिर के दर्शन करवाने वाले है जो बिलकुल जम्मू के वैष्णो देवी माता मंदिर कि तर्ज़ पर बना है । अंबाला शहर मे स्थित ये मंदिर कुछ साल पहले ही बना है और मंदिर कमेटी ने माता वैष्णो देवी की तरह ही इसको आकार देने का प्रयास किया है ।मंदिर मे तीन पिंडिया भी है और अखंड ज्योत जो हमेशा जलती रहती है ।
मंदिर के पुजारी कि अगर माने तो लोग पूरी श्रद्धा के साथ आते है और अपनी मनोकामना पूर्ण करते है । वही मंदिर मे आये श्रद्धांलुओं की अगर माने तो उनका कहना है कि ये मंदिर बिलकुल वैष्णो देवी माता जम्मू की तर्ज़ पर बना है ।अंबाला मे एक ऐसा मंदिर है जो हूबहू जम्मू के कटड़ा मे स्थिति वैष्णो देवी का मंदिर जैसा है जिसमे एक गुफा भी बनाई गई है । साथ ही मंदिर केअंदर जाकर ऐसा अहसास होता है जैसे वैष्णो देवी मंदिर मे आ गए है । इस मंदिर मे बाण गंगा भी बनाई गई है, साथ ही गुफा से होते हुए दरबार मे पहुंचा जाता है जहाँ पर माता तीन पिंडियो के रूप में विराजमान है । यहां अखंड ज्योत है जो हमेशा ही जलती रहती है । मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि वे जब से मंदिर बना तब से मंदिर मे मुख्य पुजारी के रूप मे काम कर रहे है । उन्होंने बताया कि यहाँ पर माता तीनो रूप मे विराजमान है । उन्होंने बताया कि गुफा मे प्रवेश करते ही वहा पर शेर की आकृति है । प्रवेश के बाद बाण गंगा है, जिसके बाद माता लक्ष्मी के दर्शन होते है । उसके बाद बाण गंगा के बाद गुफा मे माता के तीनो स्वरूपों के दर्शन होते हैं ।उन्होंने बताया कि जिस तरह से जम्मू मे माता है उसी तरह से समिति ने यहाँ पर भी करने की कौशिक की है ।उन्होंने बताया कि मंदिर की विशेष महत्ता है यहाँ पर दूर दूर से लोग आते है और अपनी अपनी मनोकानाये पूरी करते है और नवरात्रो मे इसका विशेष महत्त्व है ।






