Home Ambala बिजली विभाग का गजब कारनामा, उपभोक्ता को थमाया लाखों रुपए का बिल...

बिजली विभाग का गजब कारनामा, उपभोक्ता को थमाया लाखों रुपए का बिल और फिर…

183
0

जींद (एकता): हरियाणा के जींद जिले में Electricity Corporation का गजब कारनामा सामने आया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि निगम ने गांव हाट में एक उपभोक्ता को उनके घर पर लगे 2 किलोवाट के मीटर पर 78 लाख 18 हजार 888 रुपए का बिल थमा दिया। सूत्रों के मुताबिक उपभोक्ता को जैसे ही मैसेज मिला तो उसे झटका लगा। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत ऑनलाइन चड़ीगढ़ के कार्यालय में भेजी और बिल को ठीक करने के बारे में बोला।

गांव हाट निवासी कपूर फौजी ने अपने घर पर 2 किलोवाट लोड का मीटर लगवाया हुआ है। उनके घर में ट्यूब लाइट, छत के पंखे और कूलर ही चलते हैं। फिर उनका इतना बिल कैसे आ सकता है। कपूर फौजी ने राहत पाने के लिए इसकी शिकायत ऑनलाइन चंडीगढ़ निगम के उच्च कार्यालय में की। उसने राहत की मांग की है। गौरतलब है कि ऐसे बिजली के बिल कई बार लोगों के घरों में भेजे जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here