बावल/रेवाड़ी : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा से भाजपा सरकार बोखलाना शुरु हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के खिलाफ एक वीडियो डाला गया है। जो अपने आप में दिखाता है कि आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा के जरिए जो करना चाहती थी, लोगों की मांग और जरूरतों के साथ जुड़ना चाहती थी। आम आदमी पार्टी उस मकसद में कामयाब रही है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा को पूरा जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इसलिए बदलाव चाहते हैं क्योंकि बार बार पार्टियां तो पहले भी बदलती रही हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। अब लोगों के मन में बदलाव का संकल्प है, जब तक बदलाव यात्रा समाप्त होगी तब तक हरियाणा की राजनीतिक तस्वीर बदल चुकी होगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा कर रही है। प्रदेश में हर जगह में लोग बदलाव यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा के लोग अपनी और आम जनता की सरकार बनाना चाहते हैं और इस बदलाव यात्रा से आम आदमी पार्टी उस सरकार की नींव रखने जा रही है। प्रदेश की जनता सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से तंग आ चुकी है, इसलिए 2024 में विधानसभा में आम आदमी बैठेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2024 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने को तैयार है।







