Home Ambala डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

2
0

अम्बाला-:अम्बाला -:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने संगठन, महिला नेतृत्व, विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्र सरकार की आलोचना करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की छवि प्रभावित होती है।हरियाणा की राजनीति पर बोलते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा ने अपने पुत्र को पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में आगे बढ़ाया, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा की उपेक्षा की गई। उनके अनुसार, यह कांग्रेस की महिला नेतृत्व के प्रति सोच को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में नेताओं ने अपने परिवारों को आगे बढ़ाने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। संगठन में मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़े संगठन में छोटे-मोटे मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन मनभेद नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी एकजुटता के कारण फरीदाबाद सहित प्रदेश में भाजपा का संगठन मजबूत हुआ है।डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप ही मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी और अवैध रूप से मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here