Home Haryana निजी स्कूल बस ने स्कूटी सवार सरकारी स्कूल की अध्यापिका को मारी...

निजी स्कूल बस ने स्कूटी सवार सरकारी स्कूल की अध्यापिका को मारी टक्कर,मौके पर हुई मौ.त

146
0
पानीपत, 08 नवंबर —जिले में एक सड़क हादसे में शिक्षिका की मौ.त हो गई। शिक्षिका अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर दूसरे गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में एक निजी स्कूल की बस ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौ.त हो गई।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल मौके पर पहुंचा। साथ ही स्कूल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद श.व को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मोनिका (32) के रूप में हुई है। वह कुटानी गांव में रहती थी। वह पीजीटी मैथ की टीचर थी। उसकी ड्यूटी फिलहाल नारायणा गांव में थी। रोजाना की तरह वह शुक्रवार सुबह भी अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव से स्कूल जा रही थी।सुबह करीब साढ़े 8 बजे रास्ते में जब वह बुड़शाम और मढ़ाना गांव के पास से गुजर रही नहर की पटरी पर पहुंची, तो वहां सामने से एक तेज रफ्तार निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका के मुंह पर गंभीर चोटें लगी और उसकी मौके पर ही मौ.त हो गई। वह दो बेटियों की मां थी।वहीं डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मृतका अध्यापिका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here