अंबाला (एकता): हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा की है। जहां उन्होंने बीपीएल कार्ड बनवाने वालों को कई सुविधाएं दी। सूत्रों के मुताबिक अब 1.80 लाख रुपए आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्डधारक परिवारों को हर महीने 2 लीटर मुफ्त सरसों का तेल और बिजली बिल की स्लैब को खत्म किया जाएगा। पहले ₹12000 वार्षिक बिजली बिल तक की सीमा लगाई गई थी। बता दें कि इससे प्रदेश के करीब 28 लाख लोगों को फायदा होगा।
मुख्यमंत्री ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित एक सम्मेलन में यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान कुछ लोगों ने पिछले बिलों का भुगतान करने में चूक की है।अब मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सौगात देते हुए दुर्घटना बीमा की राशि को पांच लाख रुपए से 10 लाख कर दिया है। इसका सारा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।







