Home Ambala सिरसा में स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, सभी सरकारी और निजी स्कूल...

सिरसा में स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, सभी सरकारी और निजी स्कूल 22 जुलाई तक रहेंगे बंद

202
0

सिरसा (एकता): सिरसा में स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि घग्गर नदी के तटबंधों के साथ लगते 49 गांवों में सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 22 जुलाई तक बंद रखने के आदेश पारित किए गए हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार घग्गर नदी में पानी के बहाव की स्थिति खराब बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने शिक्षा विभाग से भी क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग विद्यालय भवनों को हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से हरियाणा में बाढ़ के पानी ने सबकुछ त+बाह करके रख दिया। कई गांवों में मकान, किसानों की फसलें सब खराब हो गई हैं। जिससे लोगों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जिन गांवों में पानी भरा वहां के लोगों को गांव तक खाली करना पड़ा। उन्हें दूसरी जगह पर शिफ्ट होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here