अंबाला (एकता): हरियाणा में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस हफ्ते बारिश के आसार जताए गए हैं। प्रदेश में अभी 4 दिन तक दौर ऐसे ही चलता रहेगा। लोगों को बस सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला, करनाल में बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में वैसे ही हालात काफी खराब चल रहे हैं। लेकिन गांवों के कई लोगों को फिर से परेशानी होने वाली है।







