अंबाला (एकता): हरियाणा के इनेलो नेता अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभय चौटाला को एक विदेशी नंबर से फोन कॉल आया था। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन पदयात्रा निकाली जा रही है।
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस खबर की सूचना अभय चौटाला के निजी सचिव रमेश गोदारा ने जींद पुलिस को दी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।







