Home Ambala हरियाणा में कम छात्रों वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी…शिक्षा विभाग...

हरियाणा में कम छात्रों वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी…शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट

158
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में कम छात्रों वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी की जा रही है ।
अम्बाला शिक्षा विभाग ने  39 ऐसे स्कूलों की लिस्ट जारी की है जिनमे से बच्चो को शिफ्ट किया जाएगा, शिफ्ट करने से पहले बच्चो के घर से स्कूल तक की दूरी देखी जायेगी और उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा ।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा ने बताया कि  बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकार आए दिन नई स्कीमे निकालती रहती है, हाल ही में शिक्षा मंत्री ने एक और फैसला लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन भी स्कूलों में 20 से कम छात्र हैं उन्हें आसपास के स्कूलों में मर्ज कर दिया जाएगा । इसके लिए सभी स्कूलों का डाटा भी मांगा गया था । सुधीर कालरा ने बताया की एक प्रपोजल होता है जिसमें जिस भी स्कूल में 20 से कम छात्र होते हैं उन्हें दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाता है, शिफ्ट करने से पहले बच्चो के घर से स्कूल की दूरी देखी जायेगी, अंबाला में ऐसे 39 स्कूल है जिन्हे मर्ज किया जा सकता है। बच्चो से साथ साथ स्कूल में पढ़ा रही टीचर्स को भी शिफ्ट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here