Home Business/Education भारी बारिश से जलमग्न फतेहाबाद, तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश से जलमग्न फतेहाबाद, तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

135
0

हरियाणा  | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। टोहाना, भुना और जाखल क्षेत्रों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं, जहां सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

भारी जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 3 से 5 सितंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी।

प्रशासन ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है। मौसम सामान्य होते ही स्कूलों को दोबारा खोल दिया जाएगा।

इसके साथ ही जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को घर से बाहर न जाने दें और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट और दिशा-निर्देशों पर नजर बनाए रखें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here