अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को अचानक अंबाला के इंडस्ट्री एरिया पहुंचे, जहां उन्होंने पानी निकासी की व्यवस्था को देखा। अनिल विज ने बताया कि बरसात आने से यहां के कुछ इलाकों में पानी भर गया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया में 130 यूनिट में हमारे 10 हज़ार कर्मचारी कार्य करते हैं। विज ने कहा कि पानी आने के बाद जिला प्रशासन ने व्यवस्था तो कर दी थी लेकिन इनकी मुख्य डिमांड बिजली आने की है, जिसे जल्दी पूरा किया जाएगा। अनिल विज ने अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी ना होने पर मुख्य पंप को ठीक करवाया।
गैरतलब है कि 10 जुलाई से आई हरियाणा में भारी बरसात के बाद अंबाला के इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास की कॉलोनियों में काफी पानी भर गया था। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई बार इस एरिया से पानी को निकाला गया लेकिन हर बार पानी इकट्ठा हो जाता है।







