Home Haryana कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में जाने क़ी अफवाह पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण...

कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में जाने क़ी अफवाह पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान

154
0
यमुनानगर, 25 नवंबर – हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में शामिल होने के अफवाहों पर बचते नजर आए और कहा की कांग्रेस मरी पड़ी है भला उसमें कौन जाएगा। उन्होंने हुड्डा पिता पुत्र पर भी जमकर सियासी बाण छोड़े और कहा क़ी बेटे को बचाने के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस का कांग्रेसीकरण कर दिया। किसानों के दिल्ली कूच पर उन्होंने कहा कि यह हरियाणा का विषय नहीं बल्कि इसमें जाकर पंजाब के लोग हैं।
MSP के सबसे ज्यादा हिमायती कांग्रेस के लोग
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने  प्रेस कांफ्रेंस के दौरान   कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। कृष्ण बेदी  कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में शामिल होने के अफवाहों पर टलते नजर आए और कहा कि कुलदीप बिश्नोई हमारे एक सीनियर लीडर है जबकि कांग्रेस मरी पड़ी है उसमें कौन जाएगा? कृष्ण बेदी ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं उसमें पंजाब के ज्यादातर लोग हैं। हरियाणा का इसमें कोई विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए किसानों की सभी फसलों को MSP पर खरीदने का फैसला लिया है। अगर कांग्रेस MSP की इतनी ही हिमायती है तो कांग्रेस हिमाचल में क्यों MSP लागू नहीं करती आम आदमी पार्टी पंजाब में क्यों किसानों की फसलों को MSP पर नहीं खरीदती।
हुड्डा पिता-पुत्र पर भी साधा निशाना 
 कृष्ण बेदी हुड्डा पिता-पुत्र पर भी बरसते नजर आए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस का कांग्रेसीकरण कर दिया है अपने राजकुंवर को बचाने के लिए उन्होंने धर्मवीर सिंह, किरण चौधरी राव इंदरजीत, रमेश कौशिक को पार्टी से निकाल दिया। रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और कैप्टन अजय यादव के साथ वह किस तरह का बर्ताव कर रहे हैं आप बेहतर जानते हैं। कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस EVM का रोना रोती है जब लोकसभा 5 सीट आई थी तब तो कोई सवाल नहीं उठाया अब जब हरियाणा में उन्हें सत्ता से दूर रहना पड़ रहा है अब वह EVM का रोना रो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here