Home Palwal पलवल में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, युवाओं में बढ़ाई गई...

पलवल में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, युवाओं में बढ़ाई गई मतदान की जागरूकता

39
0

Palwal,25January-:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय पलवल ने रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के सभागार में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर सीटीएम प्रीति रावत और जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

सीटीएम प्रीति रावत ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म,जाति,समुदाय, भाषा या अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना हमारा कर्तव्य है।

कार्यक्रम में छात्रा शिवानी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान के अनुसार सभी नागरिकों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है।हालांकि,लगभग 25 प्रतिशत मतदाता मतदान नहीं करते हैं।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस ऐसे मतदाताओं को जागरूक करने का अवसर है।उनका कहना था कि लोकतंत्र तभी सशक्त बनता है जब हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करे और सरकार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में नए मतदाताओं को प्रेरित करने के साथ-साथ मतदान के महत्व को समझाने पर विशेष ध्यान दिया गया,जिससे युवाओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here