कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र में एक अस्पताल के अंदर बने घर को लुटेरों ने अपना निशाना बनाया। बता दें कि महिला डॉक्टर को डरा-धमका कर बदमाशों ने नकदी व गहने लूटे। मीडिया सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने 6 लाख रुपए कैश और 12 तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ किया।
बताया जा रहा है कि घट+ना के बाद से परिवार में दह#शत का माहौल बना हुआ है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। घट$ना को अंजाम देने के लिए बदमाश घर की खिड़की की गरील तोड़ कर अंदर घुसे थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी खंगाल रही हैं।







