Home Crime एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में महिला पुलिस एक्शन मोड में...

एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में महिला पुलिस एक्शन मोड में दी दिखाई, जानिए क्यों

222
0

अंबाला (अंकुर कपूर): एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में महिला पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी। बता दें कि इन दिनों मार्केट में जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है। लोगों को इस छोटे से रास्ते को पार करने के लिए काफी समय लग जाता है। वहीं लोगों की समस्या का हल करने के लिए महिला पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दी।

महिला पुलिस ने बाजार में आज पैदल गश्त करते हुए अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की और चालान भी काटे। इस दौरान बाजार के बीचों-बीच खड़े वाहनों को भी हटवाया और रास्ता क्लियर करवाया।

जानकारी देते हुए महिला थाना एसएचओ ने बताया की आज उनके द्वारा फुटपाथ पेट्रोलिंग की गई है, जिसमे लोगो को क्राइम के प्रति जागरूक किया गया है। अवैध अतिक्रमण करने वालो पर करवाई भी की गई है और आगे भी ये अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here