Home Haryana हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बड़ी जीत पर मंत्री गौरव गौतम ने...

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बड़ी जीत पर मंत्री गौरव गौतम ने विपक्ष को घेरा

4
0

चंडीगढ़-:हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता के बाद प्रदेश के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम राज्य सरकार की जनहित नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के भरोसे को दर्शाता है।

मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं,जिनका सकारात्मक असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा को भारी समर्थन देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में पार्टी की नीतियों पर लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मेयरों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर शहर और कस्बे में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए गौरव गौतम ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है और उसके अपने नेता भी पार्टी नेतृत्व पर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं। ऐसे में जनता का विश्वास हासिल करना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।मंत्री ने इस जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहा, जिसका लाभ चुनाव परिणामों में मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here