अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला-दिल्ली हाईवे पर स्थित अनाज मंडी में सरसों की आज से सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन सरसों की फसल मंडी में पहले ही आ चुकी है। इसलिए किसान आढ़तियों को ही अपनी फसल बेचकर जा चुके हैं। हालांकि आढ़तियों ने सरकारी खरीद से कम दामों पर खरीदी है, लेकिन मंडी सचिव की अगर माने तो किसान कम रेट पर बेचकर इसलिए भी चले गए, क्योंकि उनका नाम मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल मे नाम दर्ज नहीं है।
मंडी सचिव का कहना है कि यहां पर किसानों के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि यहां पर सेंटर नहीं बनाया गया जो कि शहजादपुर है। अगर किसानों को लगता है कि उनकी फसल सही दाम पर यहां पर बिकती है तो वहां बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी किसान का रजिस्ट्रेशन मेरी फसल मेरा ब्योरा में है, उनको उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य जरूर मिलेगा और उनकी सभी फसल खरीदी जाएगी।







