Home Accident जींद में पानीपत रोड पर सड़क हादसा: प्राइवेट बस और ट्रक की...

जींद में पानीपत रोड पर सड़क हादसा: प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर

298
0

जींद (एकता): जींद में पानीपत रोड पर सफीदों क्षेत्र में रत्ताखेड़ा मोड़ पर उस समय अफरातफरी मची जब प्राइवेट बस की ट्रक के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय प्राइवेट बस HR-56 बी, 2769 जींद बस अड्डे से यात्रियों को लेकर पानीपत के लिए निकली थी।

अचानक गांव रत्ता खेड़ा मोड़ पर ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। घायलों को इलाज के लिए सफीदों के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस रोड पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण हादसे होते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 19 अप्रैल 2022 को सवारियां उठाने के चक्कर में बस की ट्रक के साथ टक्कर हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here