12 दिसंबर, गुरूग्राम —गुरुग्राम में आज कष्ट निवारण समिति की बैठक ली गई जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की.इस बैठक में कुल 23 समस्याएं रखी गई जिसमें से मौके पर 19 समस्याओं का निवारण कर दिया गया. वही कर समस्याओं का निवारण करने के लिए जिला उपायुक्त गुरुग्राम को आदेश जारी किए गए हैं।
कष्ट निवारण समिति बैठक में कुल 23 शिकायतों में से 19 शिकायतों का हुआ निवारण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक-एक कर सभी समस्याओं को सुना और लगभग 4 घंटे तक यह बैठक चली जिसमे सबसे ज्यादा समस्या नगर निगम से संबंधी इस बैठक में आई वही नगर निगम के अधिकारियों को भी आदेश जारी किए गए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बढ़ती जाए और विकास कार्यों को गति दी जाए। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर अपना बयान दिया है किसी भी तरह से सुरक्षा के मामलों में कोताहि नहीं बरती जाएगी. गुरुग्राम में सेक्टर 29 में हुए क्लब के बाहर धमाके मामले में मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस पूरे मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है वही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.इस घटना के पीछे कोई भी व्यक्ति होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा.उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
नगर निगम व नगर पालिका के चुनाव को लेकर कहा ये
हरियाणा में नगर निगम व नगर पालिका के चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है अब तो निर्णय चुनाव आयोग को करना है.सरकार की तरफ से जो भी नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारी करनी थी वह सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.वही आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस की बी टीम है.केजरीवाल के लोगों को घूमराह करते है कांग्रेस की तरह पूरी आम आदमी पार्टी भी झूठ की राजनीति करती है और इस बार दिल्ली के लोग ऐसी पार्टी को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाएंगे.कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस अभी हर के सदमे से बाहर नहीं आ पाई है और यही कारण है कि बार-बार ईवीएम पर सवाल उठा रही है।







