Home Haryana व्यवस्थाओं के नाम पर ठेंगा दिखाती करनाल की तरावड़ी अनाज मंडी…किसानों...

व्यवस्थाओं के नाम पर ठेंगा दिखाती करनाल की तरावड़ी अनाज मंडी…किसानों ने लगाए आरोप

198
0
करनाल, 4 सितंबर : करनाल का तरावड़ी पूरे भारत देश का राइस हब  माना जाता है। जहां से चावलों की अनेकों अनेक किसमे इम्पोर्ट एक्सपोर्ट होती है। उसी तरावड़ी की यह एक अदभुत तस्वीर है जहां पर तेज बरसात के कारण किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।।उनकी धान की फसल पूरी तरह भीग चुकी है ओर काफी बारिश के पानी मे बह गई है। अब उसको व्यापारी भी खरीदने से मना कर रहे हैं।
किसानों ने सीधा-सीधा मार्केट कमेटी के अधिकारियों पर आरोप लगाए। उनका कहना था की मंडी में उचित व्यवस्था ना होने के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ता है। इसी शेड में बीते कल मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था इस वजह से हमने अपनी धान की फसल बाहर खुले में पड़ी हुई थी जो कि अब पूरी तरह से भीग गई है। हमें काफी नुकसान हुआ है।किसानों का कहना था कि मंडी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। शेड के नीचे मंडी में किसी तरह की स्थाई व्यवस्था नहीं है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। इस वजह से पानी सड़क पर बह रहा है जिससे किसानों की फसल धान की फसल भीग गई है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
आढ़ती बोले मंडी में व्यवस्था जीरो 
मंडी आढ़तियों ने भी बताया कि मंडी व्यवस्था जीरो है। ना पीने के पानी की व्यवस्था है और ना ही नालियों को साफ करने की कोई व्यवस्था है, नालियों में कूड़ा भरा पड़ा है। यह है प्रदेश की नंबर वन मंडी है। इस मंडी में आस-पास के राज्यों से भी धान की फसल आती है।मंडी में बारिश की वजह से हर तरफ पानी पानी भर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here