हरियाणा (एकता): दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को BA की डिग्री दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 47 सालों बाद मनोहर लाल खट्टर को यह डिग्री दी गई। बता दें कि शुक्रवार को शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी सरप्राइज देने के लिए डिग्री निकलवा ली है। मुख्यमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेने के लिए श्री श्री रविशंकर के साथ पहुंचे। वह 47 साल पहले DU के छात्र रहे हैं।







