करनाल: करनाल इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा सरकार ने बहनों को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। राज्य की सभी रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क यानी फ्री में यात्रा कर सकेंगी। भाइयों को राखी बांधने जाते समय बसों में किराया नहीं देना होगा। बतां दें कि बुधवार दोपहर 12 बजे से गुरुवार रात 12 बजे तक महिलाएं व बच्चे फ्री सफर कर सकेंगे।







