Home Haryana बदमाशों का आतंक: पहले युवक को बनाया बंधक फिर बेरहमी से पीटकर...

बदमाशों का आतंक: पहले युवक को बनाया बंधक फिर बेरहमी से पीटकर किया अधमरा

204
0

फरीदाबाद (अकुंर कपूर): फरीदाबाद जिले के अनखीर गांव में एक युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों के हौसलें इतने बुंलद हो गए कि उन्होंने युवक को घर से बहाने से बुलाकर साथ ले जाकर जमकर पीट डाला। जानकारी के मुताबिक घायल युवक ने बताया कि 3-4 बदमाश सुबह उनके घर पर आए और बाहर बुलाकर अपने साथ लेकर गए। फिर क्या था उन्होंने उसे एक घर में खाट से बांधकर डंडे और प्लास्टिक की पाइप से बुरी तरीके से पीटने लगे।

युवक ने जब उनसे पूछा कि उसे क्यों पीट रहे हैं तो उन्होंने उसकी एक न सुनी, उसे लगातार करीब आधे घंटे तक पीटते रहे। युवक ने बताया कि जैसे-तैसे बदमाशों ने उसे वहां से छोड़ दिया, जब वह इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने भी कंप्लेंट लिखने से पहले उसे मेडिकल करवाने के लिए कह दिया। युवक ने कहा कि जिन लोगों ने उसे पीटा है उसका उन लोगों से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है।

घायल युवक के साथ में उसकी मां ने भी जानकारी दी कि उसके बेटे का दोस्त का फोन आया था और उसने बताया कि वह घर पर जल्दी आ जाए कुछ लोगों ने उनके बेटे को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया है। घायल युवक के मां ने बताया जब वह पुलिस थाने शिकायत के लिए पहुंची तो पुलिस वालों ने भी साथ ना देकर पहले मेडिकल के लिए कह दिया और कंप्लेंट नहीं लिखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here