Home Accident ई-टेंडरिंग के विरोध में पंचकूला हाउसिंग बोर्ड पर धरना लगाए बैठे सरपंचों...

ई-टेंडरिंग के विरोध में पंचकूला हाउसिंग बोर्ड पर धरना लगाए बैठे सरपंचों पर मधुमक्खियों का हमला

175
0

पंचकूला (एकता): ई-टेंडरिंग के खिलाफ पंचकूला हाउसिंग बोर्ड पर धरना लगाए बैठे सरपंचों पर मधुमक्खियों का हमला हुआ। बता दें कि आंदोलन कर रहे सरपंचों को मधुमक्खियों ने काट लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस हमले में कई युवक बेहोश हुए हैं। बता दें कि चंडीगढ़ पंचकूला हाउसिंग बोर्ड पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सरपंचों को मधुमक्खियों ने निशाना बनाया। इतना ही नहीं कई राहगीरों पर भी हमला किया।

मधुमक्खियों से बचने के लिए आग जलाकर बचने का प्रयास किया गया। मधुमक्खियों के काटने से सरपंचों के प्रदर्शन में पहुंचे एक प्रदर्शनकारी को बुरी तरह से काट दिया। एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। जिसके चलते पंचकूला पुलिस के एसीपी की गाड़ी में डालकर उसे पंचकूला के सेक्टर -6 अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल मधुमक्खियों का यह हमला कैसे हुआ इसके बारे में अभी जानकारी नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here