Home Haryana हरियाणा में पकड़े मानव तस्कर, 18 बच्चों का चाइल्ड लाइन व रेलवे...

हरियाणा में पकड़े मानव तस्कर, 18 बच्चों का चाइल्ड लाइन व रेलवे पुलिस की मदद से किया रेस्क्यू

290
0

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में बाल कल्याण परिषद, आरपीएफ, जीआरपी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम की संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाई देखने को मिली है। बता दें कि टीमों ने बिहार से बच्चों को पंजाब ले जा रही ट्रेन में रेड कर 18 बच्चों समेत उन्हें बिहार से पंजाब ले जा रहे लोगों को भी काबू किया। फिलहाल मामला मानव तस्करी और बाल मजदूरी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

इस मामले के बारे में बचपन बचाओ आंदोलन के कोडिनेटर ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे ना जाने कितने बच्चों की बाल मजदूरी और अन्य गैर कानूनी काम के लिए तस्करी की जा रही है। इस मामले में बच्चों की काउंसिलिंग बाल कल्याण परिषद की जा रही है और मामले की कार्यवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों की तस्करी कर उन्हें पंजाब लेकर जा रहे कई लोगों को शक के आधार पर काबू भी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here