Home Haryana गुरुग्राम पहुंचे अनिल विज, सरपंचों के ऊपर हुई लाठीचार्ज पर दिया यह...

गुरुग्राम पहुंचे अनिल विज, सरपंचों के ऊपर हुई लाठीचार्ज पर दिया यह बड़ा बयान

233
0

गुरुग्राम (अंकुर कपूर): गुरुग्राम में गृह मंत्री अनिल विज ने सरपंचों के ऊपर हुई लाठीचार्ज पर बड़ा बयान दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को जी-20 में पहुंचे अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम की मेजबानी करना भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत वासियों के लिए गर्व की बात है। गुरुग्राम में जो बैठक चल रही है उसकी तैयारी हरियाणा सरकार की तरफ से बेहतर तरीके से की गई, जिससे हरियाणवी संस्कृति के मार्फत सभी मेहमानों का स्वागत किया गया और उनकी सुविधा के तमाम इंतजाम किए गए हैं।

चंडीगढ़ में सरपंचों के ऊपर हुए लाठीचार्ज पर बोलते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि इस पूरे मामले में चंडीगढ़ की पुलिस की तरफ से यह लाठीचार्ज किया गया है। हरियाणा सरकार इस पूरे मामले को लेकर काफी गंभीर है। राम रहीम पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा है कि राम रहीम का मामला जेल प्रशासन जाले इस पर वह कुछ नहीं कहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here