Home Haryana दूध की डेरी पर CM फ्लाइंग का छापा, तस्वीरों में देखिए देसी...

दूध की डेरी पर CM फ्लाइंग का छापा, तस्वीरों में देखिए देसी घी के टीन में तैरती नजर आई चीटियां

233
0

यमुनानगर (अकुंर कपूर): त्योहारी सीजन नजदीक आते ही मिलावट की शिकायतें अकसर सामने आती हैं। इसी कड़ी में यमुनानगर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वर्कशॉप रोड स्थित दूध की डेरी की एक दुकान में दस्तक दी। टीम ने कई घंटे गहनता से जांच की। सीएम फ्लाइंग की टीम को मौके पर कई तरह की खामियां मिली।

देसी घी की टीन में चीटियां और चूहों की गंदगी भी पाई गई। वहीं दूसरी तरफ दुकान में कमर्शियल सिलेंडर की बजाय घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल भी किया जा रहा था। टीम ने मौके से सैंपल भरे।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दूध की डेरी में किस तरह गंदगी को लोगों की जिंदगी में घोला जा रहा था और त्योहारी सीजन में इन खाद्य पदार्थों से मिठाइयां भी तैयार होनी थी। हालांकि टीम ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ होने से बचा दिया। अब देखना होगा सैंपल की जांच में क्या निकल कर सामने आता है और डेयरी संचालक पर क्या कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here