Home Crime पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा, सिलेंडर फटने से पूरे परिवार...

पानीपत में दिल दहला देने वाला हादसा, सिलेंडर फटने से पूरे परिवार की जिंदा जलने से मौत (देखें वीडियो)

227
0

पानीपत (एकता): पानीपत के गांव बिचपड़ी की परशुराम कॉलोनी में एक भयानक घटना हुई। जहां एक दंपती और चार बच्चों समेत पूरा परिवार रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से जिंदा जल गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा इतना खौफनाक था कि सभी के शरीर के कंकाल ही रह गए थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो आग का गोला बाहर निकला। सभी की मौत हो चुकी थी। बता दें कि हादसा गुरुवार सुबह हुआ।

हादसे में अब्दुल (42) उसकी पत्नी अफरोज (40), बेटी इशरत खातून (18), रेशमा (16), बेटे अब्दुल शकूर (10) और अफान (10) जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सिलेंडर कैसे लीक हुआ इसका कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here