करनाल (अंकुर कपूर): आज लोहड़ी का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासतार से पंजाबी और सिख समुदाय में इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साह देखा जाता है। यह ऐसा त्यौहार है जो आधुनिक युग के व्यस्तता भरे माहौल में सुकून भरे कुछ पल लेकर आता है। आज करनाल में भी समाजिक संस्था द्वारा सेक्टर 32 में स्लम एरिया में जाकर महिलाओं द्वारा झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ लोहड़ी के त्योहार को धूमधाम से मनाया। बच्चों समेत महिलाओं ने लोहड़ी की बोलियां डालकर नाच गाकर लोहड़ी के पर्व को धूमधाम से मनाया।
जिससे बच्चों के चेहरे भी खिल उठे और उन्होंने खूब मस्ती की। बता दें कि पिछले 2 साल से कोरोना के कारण लोहड़ी का त्यौहार काफी फीका नजर आ रहा था, लेकिन इस बार उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में लोहड़ी के त्यौहार को को लोग धूमधाम से मना रहे हैं।







