रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक के सेक्टर-2 में एक विवाहिता द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार मृतका ने पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान रेखा पत्नी ललित के रूप में हुई है, जो कि ललित रोहतक में कंपनी में काम करता है और सेक्टर-2 में किराए के मकान में रह रहा है।
पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर उसके पति,सास और अन्य चार और लोगों के खिलाफ काफी सालों से तंग करने का आरोप लगाया। मृतका की शादी को 9 साल हो चुके थे। सुसराल वालों द्वारा तंग किए जाने के कारण सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद कारण की बात कह रही है। पुलिस ने उसके पति ललित उसकी सास और अन्य चार लोगों के खिलाफ घेरलू हिंसा का मामला दर्ज किया हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा कि यह सुसाइड है या फिर अन्य कारण।







