Home Haryana CM खट्टर ने महाशिवरात्रि पर यात्रियों को दी सौगात, पंचकूला से 70...

CM खट्टर ने महाशिवरात्रि पर यात्रियों को दी सौगात, पंचकूला से 70 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

179
0

पंचकूला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को पंचकूला से हरियाणा रोडवेज की 70 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार 31 मार्च तक 400 के करीब बसें सड़कों पर चलना शुरू हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 3 महीने में सभी हजार बसों को शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं पूरे हरियाणा में 1000 नई बसें जल्द सड़कों पर दौड़ेगी।

हजारों नई बसों के चलने से रोडवेज और प्राइवेट बसों को मिलाकर अच्छी संख्या हो जाएगी। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि 550 एसी बसों का भी आर्डर दिया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में पहले चरण में बसें चलाई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिनी बसों की खरीद कर रहे हैं ताकि वहां पर छोटी बसें चलाई जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

भिवानी में हुए हत्याकांड पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे मामले पर ध्यान बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केस राजस्थान का है। पुलिस के साथ मिलकर हरियाणा पुलिस ध्यान रख रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा और जो भी संदिग्ध लोग मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here