Home Crime हरियाणा में नकली करंसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जानिए कैसे पुलिस...

हरियाणा में नकली करंसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े

185
0

नूंह (एकता): हरियाणा के नूंह में पुलिस को नकली करेंसी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार सीआईडी नूंह पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इस गिरोह से 500-200 के नोटों की नकली करंसी बरामद की गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने 7 दिन के रिमांड पर लिया है। हालांकि पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में 3 लोगों को नामजद किया गया है। जहां 2 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं प्रिंटर और नोट छापने वाली मशीन को भी पुलिस बरामद करेगी। कुल मिलाकर ममता खरब डीएसपी नूंह ने बताया कि मुखबिर ने सीआईए तावडू पुलिस को सूचना दी कि अड़बर-सुडाका मार्ग पर अगर रेड की जाए तो नकली करेंसी का काम करने वाले आरोपी नकली नोट सहित पकड़े जा सकते हैं।

पुलिस ने इस मामले में सुरेश निवासी पलवल तथा सिराज निवासी राजस्थान को भी नामजद किया है। गिरोह से 13,500 के जाली नोट बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नाजिर को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके। साथ ही साथ प्रिंटर इत्यादि मशीन को भी बरामद किया जा सके। ममता खरब डीएसपी ने बताया कि जो जाली नोट बरामद किए गए हैं उनमें 500 के 25 नोट, 200 के 5 नोट शामिल हैं। ये आरोपी 500, 200, 100 रुपए के नकली नोट छापकर मार्केट में चलाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here