Home politics हरियाणा के पहले टीबी इंस्टीट्यूट का स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया...

हरियाणा के पहले टीबी इंस्टीट्यूट का स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया शिलान्यास.. भूपेंद्र हुड्डा पर कसा तंज

173
0
अम्बाला ( TSN)- अंबाला में आज हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 55 करोड़ की लागत से बनने वाले हरियाणा के पहले टीबी इंस्टीट्यूट का नीव पत्थर रख शिलान्यास किया । इस दौरान विज ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने वाले प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की बात कही ।  विज ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दे डाली, वही मंच से विरोधियों पर निशाना साधते हुए  कहा की जो लोग अपना संगठन नहीं बना पाए वो हमसे बराबरी करने की बात करते है ।वही हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि  हुड्डा के लिए मैने जेल में कमरा तैयार करवा दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज  ने अपने संबोधन में कहा की जब स्थानीय विधायक असीम गोयल ने दूसरी बार इलेक्शन जीता था, उस वक्त उन्होंने कहा था की हमारा टीबी अस्पताल बहुत खराब है और उसे ठीक करने की गुहार लगाई थी,  जिसके बाद विज ने मंच से टीबी इंस्टीट्यूट बनाने की बात कही थी और आज उसी अस्पताल की आधारशिला रखी है । ये इंस्टीट्यूट सभी सुविधाओं से युक्त होगा, इसमें  2 आईसीयू भी होगे । इस सेंटर से आस पास के 4 से 5 प्रदेशों को इसका लाभ होगा , इस दौरान उन्होंने 2025 तक हरियाणा को टीबी मुक्त करने की बात भी कही।
लापरवाह अधिकारियों को दी चेतावनी 
हरियाणा के लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए  अनिल विज ने कहा की हरियाणा के सभी अस्पतालों , पीएससी में वे जनता को हर प्रकार की सुविधा देना चाहते हैं हर अस्पताल में X – RAY मशीन और ECG मशीन लगाना चाहते हैं,  लेकिन कुछ लापरवाह अफसर रोड़े अटका कर बेवजह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर रहे है । उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की मुझे बुद्धि ठीक करनी आती है और हाल ही में पुलिस कर्मियों का इलाज किया है, अगर जरूरत पड़ी तो औरो का भी इलाज करुगा।
कांग्रेस में आपसी खींचा तानी
इस दौरान मंच से विज ने विपक्ष पर निशान साधते हुए कहा कि  कांग्रेस में आपसी खींचा तानी किसी से छुपी नहीं है । शैलजा हुड्डा को नही मानती किरण चौधरी हुड्डा के कार्यक्रम में नहीं जाति ये विधान सभा में एक ही बेंच  पर साथ साथ बैठते है । मैने आज तक इनको आपस में बात करते नही देखा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here