Home Crime विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: सब इंस्पेक्टर सहित एक दलाल 10 हजार की...

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: सब इंस्पेक्टर सहित एक दलाल 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

180
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला की बलदेव नगर पुलिस चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर और उसके एक दलाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि सब इंस्पेक्टर पर 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि बलदेव नगर चौकी इंचार्ज ने शराब से जुड़े एक केस में उसका नाम 120 B में डाल दिया था। जिसके बाद चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर समर्पित ने अपने दलाल के जरिए शिकायकर्ता से उसका नाम केस से बाहर निकालने की एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी।

सब इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत मांगे जाने के बाद शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी तो आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर और उसके दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि एक्साईज एक्ट में दर्ज एक मामले में सब इंस्पेक्टर समर्पित ने दलाल के माध्यम से युवक से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रिश्वतखोरी के आरोपों में फंसे चौकी इंचार्ज के विरुद्ध अंबाला के SP जश्नदीप रंधावा भी कार्रवाई का मन बना चुके हैं। SP जश्नदीप सिंह रन्धावा ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो से जानकारी जुटाकर विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here