अंबाला (अंकुर कपूर): बसंत पंचमी के मौके पर अंबाला में झंडा फहराने के बाद विज ने भगवा रंग की डोर से पतंगबाजी की। दरअसल आज बसंत पंचमी है देशभर में बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी मौके पर सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने भी बसंत का जश्न मनाने के लिए अंबाला छावनी का सुभाष पार्क चुना और भगवा रंग की डोर से अपनी पतंग आसमान की ऊंचाइयों तक ले गए। इस मौके पर उनके भाई कपिल विज व बीजेपी के कार्य करता मौजूद रहे।
इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि पहले तो ये ही खेल हुआ करते थे लोग बसंत पचमी को पतंग उड़ाया करते थे। दूसरे खेल जैसे गुली डंडा खेला करते थे, लेकिन अब तो सभी यूट्यूब में ही बीजी हो गए है। उन्होंने अंबाला को रिंग रोड के लिए मिली 100 करोड़ रुपए की सौगात के बारे में भी जानकारी दी। आज से भारत में कोविड-19 की नेजल वैक्सीनेशन भी की।
गणतंत्र दिवस से पहले 100 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि रिंग रोड के एक पोर्शन का 154 करोड़ रह गया था, जिसमें से मैंने 100 करोड़ दिलवा दिया और जब तक ये बनता है तब तक 54 करोड़ भी दिलवा देंगे। उन्होंने कहा कि टेंडर इसके हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 20 किलोमीटर का तो वर्क अलाट और बाकि के टेंडर हो चुके है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्की में उसकी अच्छी सड़कें होती हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस लिए अमीर है क्यूंकि उसकी सड़कें अच्छी है। विज ने बताया कि रिंग रोड परियोजना के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, उसके लिए राज्य सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपए की राशि को जारी कर दिया गया है।







