Home Haryana भिवानी पहुंचे नवीन जयहिंद, 14 जनवरी को बेरोजगारों की निकाली जाएगी बारात

भिवानी पहुंचे नवीन जयहिंद, 14 जनवरी को बेरोजगारों की निकाली जाएगी बारात

180
0

भिवानी (अंकुर कपूर): आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद बेरोजगारों की बारात का न्योता लेकर भिवानी पहुंचे। 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति के दिन रोहतक में वह बेरोजगारों की बारात निकालेंगे। यह बारात रोहतक में मानसरोवर पार्क से भाजपा के राज्य कार्यालय पर जाएगी। बता दें कि नवीन जयहिंद ने बुधवार को कहा कि 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन बेरोजगारों की बारात निकाली जाएगी। जिन युवाओं की शादी हुई है वह इस बारात में कुंवारों को अपनी पुरानी शेरवानी और कोट पेंट दे दें, ताकि वे पहन लें।

बारात के बाद ड्राई क्लीन करवाकर आपको वापस दे देंगे। नवीन ने कहा कि हमारा दादा दुलीचंद और सरकार का फूफा नाराज नहीं है। बाराती सज-धज कर आएंगे। नवीन ने कहा कि देश में सबसे बड़ी बारात अंबानी के छोरे से ज्यादा हरियाणा के रोजगार की से भी 100 गुना बढ़ी होगी। मेरा साथी सोनू मलिक मेरे साथ जेल गया। नवीन ने कहा कि हमें पेंशन वाला मुद्दा उठाया, जब दादा दुलीचंद फूफा सरकार का बना लाखों लोगों को फायदा हुआ।

खेल कोटा बंद हुआ तो विपक्ष नहीं बोला। पिछले 8 साल में विपक्ष के कितने नेता ऐसे हैं, जो जनसमस्या को लेकर सड़कों पर उतरे। हरियाणा में गूंगा और मुर्दा विपक्ष है हम जेल जाने से नहीं डरते। नवीन ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि सनी देओल की ‘घातक’ फिल्म में काफी आता था जिसमें डायलॉग था, सभी मारे जाएंगे और सिर्फ कातिया बचेगा सीएम कातिया है। नवीन ने कहा कि सरकार का काम सेवा करना होता है, विपक्ष का काम संघर्ष करना होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here