बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के बहादुरगढ़ में दम घुटने से लोगों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। बता दें कि यह घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार गणपति धाम मंदिर में दम घुटने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि पति और पत्नी गंभीर है। दरअसल लकड़ियों से उठने वाले धुंए और ऑक्सीजन की कमी के चलते यह हादसा हुआ।
मृतक बच्ची की पहचान मंदिर के पुजारी दीपक की बेटी गुनगुन के रूप में हुई। पुजारी दीपक और उसकी पत्नी सविता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक भेजा गया है। बता दें कि ठंड से बचने के लिए कमरे में अलाव जलाकर सोए हुए थे। पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले भी दम घुटने से बहादुरगढ़ में कई लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले कसार गांव में तीन, रोहद गांव में एक व्यक्ति की इसी तरह दम घुटने से मौत हुई।







