हरियाणा (एकता): हरियाणा की भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस की आज यानि गुरुवार को गोवा में सुनवाई होगी। बता दें कि आरोपी की जमानत याचिका पर कोर्ट फैसला सुनाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी सुखविंदर गोवा के मापुसा कोर्ट में सुखविंदर की बेल एप्लिकेशन पर सुनवाई होगी।
बता दें कि इससे पहले 8 फरवरी को कोर्ट ने फैसला सुनाया था जबकि इससे पहले भी 10 जनवरी को सीबीआई ने बेल का विरोध किया था। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट भी दायर कर दी है, लेकिन उसमें कहीं पर भी सीबीआई इस मर्डर का मोटिव नहीं दिखा पाई।







