Home election अंबाला ब्लॉक-1 में BJP ने लहराया जीत का परचम: अलका बनी चेयरमैन,...

अंबाला ब्लॉक-1 में BJP ने लहराया जीत का परचम: अलका बनी चेयरमैन, कर्मवीर बने वाइस चेयरमैन

222
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला ब्लॉक समिति-1 के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनाव में चेयरमैन की सीट पर भी भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। जिला परिषद चेयरमैन चुनाव की तरह ही रोचक बन चुके मुकाबले में भाजपा की चेयरमैन पद की उम्मीदवार अलका देवी ने कुल 26 में से 14 वोटें हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं वाईस चेयरमैन के पद पर आजाद उम्मीदवार कर्मबीर ने कुल 26 में से 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

जीत के बाद भाजपाई खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और चेयरमैन बनी अलका देवी को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी गई। जीत दर्ज करने के बाद चेयरमैन अलका सीधा शहर के विधायक असीम गोयल के निवास पर पहुंची। जहां विधायक असीम गोयल ने जीत के लिए विजयी उम्मीदवार को बधाई दी। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में चेयरमैन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ब्लॉक में विकास करवाएगी और सरकार भी इनके सहयोग के लिए तैयार खड़ी है। विधायक ने कहा कि भाजपा राज में छोटी सरकारों का विकास में बड़ा रोल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here