अंबाला (अंकुर कपूर): देशभर में भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी का झंडा फहराया। विज ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय ने मिलकर 1980 में जिस विचारधारा से इस दल को बनाया था। आज वो भारतीय जनता पार्टी बनकर उस विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है।
विज ने कहा जो मशाल पहले अटल विहारी बाजपेयी के हाथ में होती थी वो अब नरेंद्र मोदी के हाथ में है। वही विचारधारा वही सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। जैसे अटल विहारी वाजपेयी चाहते थे। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो सके। विज ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने अपनी आंखों में विकसित भारत होने का सपना संजोया। विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने यानी सब सुविधा संम्पन बनाने का सपना देखा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाब नवी आजाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुभवहीन चापलूसों की मंडली इनका काम काज संभाल रही है। उन्होंने कहा कि खरगे नहीं राहुल कांग्रेस के कैप्टन है। जिस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि कांग्रेस तो ऐसी है इनका कौन कैप्टन है।







