चंडीगढ़ (एकता): भारत माता के वीर सपूत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की आज यानि 7 जुलाई को जयंती है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कारगिल हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी जयंती पर ट्वीट कर नमन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में दुश्मन के विरुद्ध अभूतपूर्व वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन बत्रा के अतुलनीय बलिदान को ये देश युगों-युगों तक याद करता रहेगा।
भारतीय सेना के जाँबाज़ सिपाही, परमवीर चक्र से सम्मानित, शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें मेरा सादर नमन।
कारगिल युद्ध में दुश्मन के विरुद्ध अभूतपूर्व वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन बत्रा के अतुलनीय बलिदान को ये देश युगों-युगों तक याद करता… pic.twitter.com/RV9zkbga7c
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 7, 2023







