अंबाला (एकता): हरियाणा में फिर से हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। इस सर्दी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। राजधानी में बर्फीली हवाओं के चलने से भी लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है।

सूत्रों के हवाले से राजधानी में पहली बार तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। हिसार में भी तापमान शून्य तक पहुंचा। नूंह में तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस तो हिसार में 0.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
सोमवार की सुबह घने कोहरे के छायने से कुछ जगह पाला भी गिरा। इतना ही नहीं 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। तापमान में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। जिलों में कोल्ड-डे के साथ शीतलहर का दौर चल रहा है।







