Home Panipat पानीपत: खेत में खेलते वक्त पानी की हौद में डूबी 14 माह...

पानीपत: खेत में खेलते वक्त पानी की हौद में डूबी 14 माह की मासूम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया देरी का आरोप

141
0

पानीपत  | पानीपत के पसीना खुर्द गांव में एक दर्दनाक हादसे में 14 माह की मासूम बच्ची की पानी की हौद में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची खेत में अपने पिता के पास खेल रही थी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाया है।

बच्ची के ताऊ इरफान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका परिवार पसीना खुर्द में सब्जी की खेती करता है, जिसकी देखरेख उसका छोटा भाई वाशिद करता है। बुधवार दोपहर वाशिद खेत में काम कर थक गया और पास में एक पेड़ की छांव में बैठ गया। उस वक्त उसकी दोनों बेटियां वहीं खेल रही थीं।

थकान के चलते वाशिद की आंख लग गई। इस बीच, उसकी छोटी बेटी जीनत खेलते-खेलते पास ही बनी पानी की हौद में गिर गई। जब परिजनों ने बच्ची को पास में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद जीनत का शव हौद में तैरता मिला।

परिजन बच्ची को तुरंत लेकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here