Home Business/Education डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही दी परीक्षा, शिक्षा के प्रति महिला...

डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही दी परीक्षा, शिक्षा के प्रति महिला छात्रा का जुनून बना मिसाल

113
0

इसराना | नारी शक्ति की शिक्षा के प्रति लगन और समर्पण की मिसाल इसराना में देखने को मिली, जहां एक महिला छात्रा ने डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही बी.एड. की परीक्षा दी। यह घटना वीरवार को एनसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के परीक्षा केंद्र में सामने आई।

जानकारी के अनुसार, छात्रा ने सुबह करीब 10 बजे एनसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इसराना में एक बच्ची को जन्म दिया और दोपहर 2 बजे वह परीक्षा केंद्र पहुंच गई। छात्रा की यह हिम्मत और शिक्षा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरेश जागलान ने बताया कि छात्रा का नाम गुड़िया है और वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि गुड़िया और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। कॉलेज प्रशासन और परीक्षा स्टाफ ने भी छात्रा के हौसले की सराहना की।

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अगर किसी में सच्ची लगन और इच्छाशक्ति हो तो कोई भी परिस्थिति रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती। शिक्षा के प्रति गुड़िया का यह समर्पण समाज में महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here