चरखी दादरी (एकता): हरियाणा के चरखी दादरी के गांव झोझूकलां निवासी सिक्किम में शहीद हुए हवलदार अरविंद सांगवान के घर किलकारी गूंजी। बता दें कि शनिवार को अरविंद की शहादत के आठवें दिन उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शहीद के पिता राजेंद्र सांगवान का कहना है कि अरविंद के दोनों बेटों को सेना में भेजूंगा।। वहीं, शनिवार को राज्य मंत्री अनूप धानक भी शहीद के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को घर में आए नए मेहमान की बधाई दी और शदीह को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को सिक्किम में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 16 जवानों की जान गई थी। जिनमें झोझूकलां निवासी हवलदार अरविंद सांगवान भी शामिल थे। सांगवान 2008 में दिल्ली 8 राजपूताना राइफल में भर्ती हुए थे। उनकी मौजूदा पोस्टिंग सिक्किम में थी। उनकी पत्नी पिंकी हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।







