Home Haryana परशुराम जयंती पर CM खट्टर ने किया वायदा, कहा-धौलीदार ब्राह्मणों को जल्द...

परशुराम जयंती पर CM खट्टर ने किया वायदा, कहा-धौलीदार ब्राह्मणों को जल्द मिलेगी 1700 एकड़ जमीन

192
0

पलवल (अंकुर कपूर): पलवल के रेस्ट हाउस में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने प्रेस वार्ता कर कहा कि रोहतक के पहरावर की जमीन को लेकर कुछ लोगों ने निजी हित के लिए भ्रम फैलाया है। हालांकि यह जमीन ब्राह्मण समाज की थी और उन्हीं की ही रहेगी। भगवान परशुराम महाकुंभ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की जो घोषणा की है। उससे सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। पुजारी तंगहाली का जीवन जी रहे हैं, अब उन्हें एक निश्चित न्यूनतम आय प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए पुजारी, पुरोहित का कुशल वर्कफोर्स के हिसाब से न्यूनतम वेज रेट तय किया जाएगा।

इस अवसर पर राजपत्रित अवकाश, कैथल में मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाना सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने पहरावर जमीन गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को ही देने की घोषणा कर भ्रांतियां खत्म कर दी हैं। वहीं इस कॉलेज के लिए वर्ष 2022 से 2055 तक 33 सालों के लिए नए सिरे से लीज की जाएगी, जबकि पहले यह लीज वर्ष 2009 से 2042 तक थी। इसके अलावा, पिछले पैसे को माफ करने की भी घोषणा व किसी भी प्रकार के जुर्माना व पैनल्टी के पैसे का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा।

भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी करना, गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज में 100 बीएमएस सीटें मंजूर व इसके अलावा, 7 विषयों में 5-5 यानी एमडी-एमएस कोर्स की कुल 35 सीटों की भी मंजूरी, ईपीबीजी की हाईकोर्ट में पुरजोर पैरवी करने की बात करके मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि 1966 से अबतक किसी सरकार ने भगवान परशुराम को याद नहीं किया, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने य़ह साबित कर दिया कि वे सभी जातियों व धर्म को सम्मान देते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा वायदा किया गया है कि 1700 एकड़ निजी जमीन धौलीदारों को मिलेगी। इसके अलावा, पंचायती जमीन यदि मकान बनाने या खेती करने के लिए धौलीदार को दी गई थी, तो इस जमीन के लिए भी कानून में प्रावधान किया जाएगा।

करनाल में फुव्वारा चौक का नाम भाई मती दास-सती दास छिब्बर के नाम पर होगा व पुराने परशुराम चौक का सौंदर्यकरण होगा। परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग होगा। शहर के एक पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। करनाल की ब्राह्मण धर्मशालाओं के लिए कुल 31 लाख रुपए दिए जाएंगे व करनाल में भगवान परशुराम सेवा सदन के लिए 2000 वर्ग गज प्लॉट मिलेगा। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी अगर ब्राह्मण संस्थाएं प्लॉट के लिए आवेदन करेंगी तो उन्हें नियमानुसार प्लॉट दिया जाएगा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आचार्य चाणक्य के नाम पर चेयर स्थापित होगी, ताकि उनके जीवन व कार्यों पर शोध हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here