Home Haryana आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में नि:शुल्क मैजिक शो का आयोजन,...

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में नि:शुल्क मैजिक शो का आयोजन, अनिल विज ने किया उद्घाटन

219
0

अंबाला (अंकुर कपूर): आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अंबाला छावनी के कुमारी रूकमणि देवी मेमोरियल हॉल में गुरुवार से एक जनवरी तक रोजाना नि:शुल्क मैजिक शो का आयोजन जादूगर सम्राट शंकर द्वारा किया जा रहा है।
इस मौके पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मैजिक शो का उद्घाटन किया। इस मौके पर गृह मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं प्रोग्राम में शहर के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे साल अनेकों कार्यक्रम किए गए। उसी श्रृंखला में अंबाला में जादूगर सम्राट शंकर का शो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज से 1 तारीख तक रोजाना 2 शो बिल्कुल फ्री दिखाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here