Home Business/Education हरियाणा CET परीक्षा का ड्राफ्ट तैयार, जल्द जारी होगा विज्ञापन , 17...

हरियाणा CET परीक्षा का ड्राफ्ट तैयार, जल्द जारी होगा विज्ञापन , 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी होने की संभावना

274
0

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी CET परीक्षा (ग्रुप C और D) के लिए प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद ही परीक्षा से संबंधित विज्ञापन जारी किया जाएगा। आयोग ने पोर्टल की टेस्टिंग भी पहले ही पूरी कर ली है, जिससे आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

ग्रुप C की परीक्षा में करीब 17 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, जबकि ग्रुप D को जोड़ने पर यह संख्या 30 लाख तक पहुंच सकती है। आयोग के चेयरमैन एडवोकेट हिम्मत सिंह लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर परीक्षा आयोजन को अंतिम रूप दे रहे हैं।

CET की तारीख अभी तय नहीं:

फिलहाल परीक्षा की तिथि को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पहले परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कुछ केंद्र हटाए जा सकते हैं और कुछ नए जोड़े भी जाएंगे।

इस बार चंडीगढ़ में भी होंगे परीक्षा केंद्र:

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बार केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। चंडीगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है।

एजेंसी और पोर्टल तैयार:

HSSC ने परीक्षा आयोजन के लिए चयनित एजेंसी के साथ कई दौर की बैठकें कर ली हैं। पोर्टल पूरी तरह तैयार है और सरकार की स्वीकृति मिलते ही अभ्यर्थी उस पर आवेदन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here