Home Haryana झज्जर में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की खास पहल, शिवरात्रि...

झज्जर में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की खास पहल, शिवरात्रि पर सुरक्षा चाक-चौबंद

140
0

झज्जर | श्रावण महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा पूरे देश में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ जारी है। हरिद्वार, गोमुख जैसे स्थानों से भोलेनाथ के भक्त गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। ऐसे में झज्जर पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय कदम उठाया है।

झज्जर में पुलिस कर्मचारी सड़कों पर खुद मौजूद रहकर न सिर्फ कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि उन्हें हर संभव मदद भी दे रहे हैं। कहीं पुलिसकर्मी कांवड़ियों का हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं, तो कहीं स्वागत करते हुए।

कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झज्जर पुलिस कमिश्नर राजश्री सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को आने वाले शिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 17 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं, साथ ही डायल-112 और ईआरवी राइडर्स की टीम भी सड़कों पर तैनात है।

कांवड़ शिविरों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। अधिकारी खुद शिविरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

शांति बनाए रखने की अपील

कमिश्नर ने कांवड़ियों से अपील की है कि अगर किसी भी स्थान पर कोई दिक्कत आती है, तो गुस्सा न करें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक पवित्र कार्य है और इसका समापन भी शांति और सद्भाव के साथ होना चाहिए। कोई भी समस्या आने पर श्रद्धालु कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं, पुलिस हरसंभव सहायता के लिए तत्पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here